सितम्बर 19, 2025 9:01 अपराह्न | Heavy rain and stormy winds likely in many states

printer

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश, कई राज्यों में तेज बारिश और तूफ़ानी हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और सिक्किम में कल मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी और देश के पूर्वोत्‍तर हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा और तमिलनाडु में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।