उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े एक कंटेनर से एक तेज़ रफ़्तार एम्बुलेंस टकरा गई जिससे भीषण हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस दिल्ली से बिहार जा रही थी। घायलों को गोपीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Site Admin | अगस्त 11, 2025 2:12 अपराह्न
भदोही में भीषण सड़क हादसा; दो की मौत, छह घायल