हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बेहद कारगर साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से सभी दुर्गम क्षेत्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। योजना के चौथे चरण में 11 सड़कों को मंजूरी दी गई है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत विकसित की जाने वाली इन 11 सड़कों के निर्माण पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन 11 सड़कों में से पांच पांवटा साहिब के लिए, तीन शिलाई के लिए और एक-एक नाहन, पच्छड़ और राजगढ़ के लिए स्वीकृत की गई हैं।
News On AIR | अप्रैल 20, 2026 3:43 अपराह्न | Sirmour district
सिरमौर में पीएम ग्राम सड़क योजना का विस्तार, 11 नई सड़कों को मिली मंजूरी