48 वर्षीय सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के एक सप्ताह के भीतर 4 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज मंत्रियों का शपथ समारोह आयोजित होने की संभावना है। मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किये जाने की संभावना है।
Site Admin | जुलाई 8, 2024 2:15 अपराह्न | Hemant Soren | Jharkhand
झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत
झारखंड विधानसभा में आज हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास मत जीत लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन के 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर बहस हुई। मत विभाजन के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विश्वास मत के बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।