सितम्बर 9, 2025 9:07 अपराह्न | Karaikal | Odisha | Puducherry | Tamil Nadu | Telangana | Tripura

printer

त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना सहित कई राज्यों में मूसलाधार वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्‍यधिक वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

 

विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल तथा माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना है।

 

बिजली कडकने और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला