मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक और तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
विभाग ने अगले तीन दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज और बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की है।