जुलाई 8, 2024 5:59 अपराह्न | Hemant Soren | Jharkhand

printer

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में दिलाई शपथ 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को कैबिनेट में शामिल किया गया है। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले 11 विधायकों में से छह झारखंड मुक्ति मोर्चा से, चार कांग्रेस से और एक राष्‍ट्रीय जनता दल से है। झारखंड मुक्ति मार्चो के चंपई सोरेन, बैदनाथ राम, दीपक बरुआ, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने शपथ ली। कांग्रेस से रामेश्वर उराव, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह ने शपथ ली। राष्‍ट्रीय जनता दल के सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली।

हेमंत सरकार मंत्रिमंडल में तीन बदलाव किये गये हैं जिसमें दो कांग्रेस से और एक झारखंड मुक्ति मोर्चा से हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बसंत सोरेन और कांग्रेस के बादल पत्रलेख को कैबिनेट से हटा दिया गया है।