संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन पीढ़ियों को निडरता, ज्ञान और विविधता में एकता के प्रति समर्पण की शिक्षा देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन मानवता के लिए साहस और सद्भाव के मूल्यों को बनाए रखने का एक मार्गदर्शक उदाहरण है।
श्री शेखावत ने तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में हार्टफुलनेस के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वचुर्अली संबोधित किया। श्री शेखावत ने गुरु तेग बहादुर की वीरता और गहन ज्ञान का स्मरण किया और शांति तथा आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ावा देने में उनकी अमिट विरासत का उल्लेख किया।