सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस संदेश का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार छात्र लैपटॉप योजना 2026 के अंतर्गत मुफ्त लैपटॉप दे रही है। संदेश में सरकार लाभार्थियों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने को कह रही है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है और एक घोटाले का हिस्सा है। इकाई ने बताया कि सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की गई है। पीआईबी ने नागरिकों से ऐसी योजनाओं के झांसे में न आने का आग्रह किया और सलाह दी कि वे समाचारों की पुष्टि केवल सरकारी स्रोतों से ही करें।
Site Admin | जनवरी 12, 2026 6:51 अपराह्न | Fact Check | PIB Fact Check
सरकार ने छात्र लैपटॉप योजना 2026 के अंतर्गत मुफ्त लैपटॉप वितरण के संदेश का खंडन किया