मार्च 4, 2025 1:43 अपराह्न | Chennai | Fishermen | Sri Lanka | Tamil Nadu

printer

श्रीलंका की जेलों से रिहा किए गए 14 मछुआरे चेन्नई पहुँचे

 

श्रीलंका की जेलों से रिहा किए गए 14 मछुआरे चेन्नई पहुँच गए हैं। इनमें रामेश्वरम के वे मछुआरे भी शामिल हैं जिन्हें पिछले साल 23 दिसंबर और इस साल 7 फरवरी को गिरफ़्तार किया गया था। इन सभी मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद उन्हें चेन्नई भेज दिया गया। राज्य मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर भेज दिया गया।