दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज़ में आयोजित कार्यक्रम में रीइमैजिनिंग दिल्ली विषय पर अपने विचार साझा किए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री संधू ने कहा कि विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए सतत विकास, समावेशी वृद्धि, संस्कृति, नवाचार और संवेदनशीलता जैसे पांच प्रमुख स्तंभों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि राजधानी को भविष्य के लिए तैयार, मानवीय और आकांक्षी शहर के रूप में विकसित करना समय की आवश्यकता है। उपराज्यपाल ने छात्रों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
News On AIR | मई 8, 2026 7:12 अपराह्न
विकसित दिल्ली के लिए सतत विकास और नवाचार पर ध्यान जरूरी: उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू