आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू आज अमरावती के शखामुरु पार्क में पोट्टि श्रीरामुलु की 58 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। तेलुगु भाषी लोगों के लिए अलग राज्य की मांग को लेकर जीवन बलिदान करने वाले श्री पोट्टि श्रीरामुलु की स्मृति में स्थापित प्रतिमा का अनावरण उनकी 125वीं जयंती पर किया जा रहा है।प्रतिमा के निर्माण में लगभग 26 टन कांस्य और 42 टन लोहे का उपयोग किया गया है।
News On AIR | मार्च 16, 2026 8:03 पूर्वाह्न
आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री अमरावती में पोट्टी श्रीरामुलु की 58 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे