निर्वाचन आयोग ने सभी 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में मुख्य चुनाव अधिकारियों के कार्यालय में कार्यरत मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज कार्यशाला का आयोजन किया। निर्वाचन आयोग ने बताया है कि इस कार्यशाल में 51 मीडिया नोडल अधिकारियों और सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा चुनाव आयुक्तों डॉक्टर सुखबीर सिंह सन्धु और डॉक्टर विवेक जोशी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इसमें कहा गया कि फर्जी सूचना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर ये स्पष्ट रूप से प्रचार करना जरूरी है कि भारत में चुनाव संविधान के अनुरूप आयोजित होते हैं। साथ ही फर्जी सूचनाओं पर नजर रखते हुए उसके बारे में तथ्य के साथ जानकारी देने पर भी बल दिया गया।
Site Admin | सितम्बर 12, 2025 8:48 अपराह्न | ECI
निर्वाचन आयोग ने मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया
