निर्वाचन आयोग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों को परामर्श जारी किया

निर्वाचन आयोग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों को परामर्श जारी किया है। इसमें असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के चुनावों और आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के मतदान समाप्ति से पहले 48 घंटे की अवधि के दौरान चुनाव सामग्री और एग्जिट पोल के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। इसमें जनमत सर्वेक्षण का प्रदर्शन भी शामिल है। आयोग ने टीवी, रेडियो चैनल और केबल नेटवर्क को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस अवधि के दौरान प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में ऐसी कोई सामग्री न हो जिसे किसी विशेष पार्टी या उम्मीदवार की संभावना को बढ़ावा देने या चुनाव परिणाम को प्रभावित करने वाला माना जा सके। आयोग ने कहा कि 9 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 29 अप्रैल को शाम 6:30 बजे के बीच प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल के संचालन और उनके परिणामों के प्रसार पर प्रतिबंध रहेगा।