अप्रैल 2, 2026 8:42 अपराह्न

views 54

निर्वाचन आयोग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों को परामर्श जारी किया

निर्वाचन आयोग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों को परामर्श जारी किया है। इसमें असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के चुनावों और आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के मतदान समाप्ति से पहले 48 घंटे की अवधि के दौरान चुनाव सामग्री और एग्जिट पोल के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। इसमें जनमत सर्वेक्षण का प्रदर्शन भी शामिल है। आयोग ने टीवी, रेडियो चैनल और केबल नेटवर्क को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस अवधि के दौरान प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में ऐसी कोई सामग्री न हो जिसे किसी विशेष पा...

अगस्त 1, 2024 9:22 पूर्वाह्न

views 37

भारतीय दूतावास ने लेबनान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

लेबनान के बेरूत में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि क्षेत्र में हाल के तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों को लेबनान की गैर-जरूरी यात्रा से बचना चाहिए। सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।   भारतीय नागरिक दूतावास से ईमेल- cons.beirut@mea.gov.in और फोन नंबर +9 6 1 7 6 8 6 0 1 2 8 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।