मार्च 16, 2026 6:47 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी है। ये विधानसभा सीटें हैं- गोवा में पोंडा, गुजरात में उमरेठ, कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे, महाराष्‍ट्र में राहुरी और बारामती, नागालैंड में कोरिडांग और त्रिपुरा मे धर्मनगर। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने कल शाम नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा उपचुनावों की अधिसूचना आज जारी की जाएगी और मतदान नौ अप्रैल को होगा। उन्‍होंने बताया कि गुजरात और महाराष्‍ट्र उपचुनावों की अधिसूचना इस महीने की तीस तारीख को जारी की जाएगी और मतदान 23 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

बारामती विधानसभा सीट 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। अहिल्‍यानगर जिले में राहुरी विधानसभा सीट भाजपा विधायक शिवाजी राव कर्डिले के निधन के बाद खाली हुई है।