मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 5, 2025 8:08 अपराह्न | Bihar | Bihar Election | Election

printer

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार ज़ोरों पर

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार ज़ोरों पर है। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए और महागठबंधन के स्टार प्रचारकों और वरिष्ठ नेताओं ने आज सीमांचल, चंपारण और मगध क्षेत्रों में रैलियां कीं।

पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि एनडीए सुशासन का प्रतीक है। मधुबनी में श्री नड्डा ने राष्‍ट्रीय जनता दल पर उसके शासन के दौरान बिहार में अराजकता और अंधकार रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के अंतर्गत, राजमार्ग, इंटरनेट, रेलवे और हवाई अड्डे बिहार में विकास के प्रतीक बन गए हैं।

जनता दल-यूनाइटेड अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अररिया, कटिहार और किशनगंज में जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने जमुई और बांका में रैलियाँ कीं। उन्‍होंने महागठबंधन पर विकास के झूठे दावों से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। रोहतास में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनडीए के सत्ता में लौटने पर बिहार का विकास सुनिश्चित होगा।

महागठबंधन के कई प्रमुख नेताओं ने भी चुनावी रैलियां कीं। कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने वाल्मीकिनगर और चनपटिया में प्रचार किया। उन्‍होंने एनडीए पर डबल इंजन की सरकार के नाम पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि असली सरकार रिमोट कंट्रोल से भाजपा चला रही है।

राष्‍ट्रीय जनता दल के तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि महागठबंधन के सभी सात दल एकजुट हैं। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और भारतीय कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी नवादा और अरवल में जनसभाएं कीं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला