त्रिपुरा में लगातार बारिश के कारण खोवई और धलाई जिला प्रशासनों ने आज सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी त्रिपुरा और खोवई जिले में बहुत तेज वर्षा होने की आशंका व्यक्त की है। पिछले 24 घंटों में अगरतला हवाई अड्डे पर सबसे ज्यादा 99 दशमलव पांच मिली मीटर वर्षा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाएंगे।
Site Admin | अगस्त 21, 2024 8:43 पूर्वाह्न | Dhalai | Khowai | Rain | Tripura
त्रिपुरा में लगातार बारिश के कारण खोवई और धलाई जिला प्रशासनों ने सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के दिए आदेश
