दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास आज तड़के ड्रोन से हमला हुआ, जिससे ईंधन भंडारण सुविधाओं के पास भीषण आग लग गई। इस हमले को देखते हुए उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया। आपातकालीन सेवाओं को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। दुबई मीडिया कार्यालय ने हमले की पुष्टि की।
आग पर कुछ ही घंटों में काबू पा लिया गया। दुबई नागरिक सुरक्षा के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि इस घटना के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित कर दी गईं हैं। हवाई अड्डे पर आने वाले विमानों को अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य क्षेत्रीय हवाई अड्डों उतारा जा रहा है। अमीरात एयरलाइंस ने यात्रियों को अगली सूचना तक यात्रा न करने की सलाह दी है।। यह हमला 28 फरवरी को अमरीका, इस्राएल और ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। वर्तमान में क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे पर खतरा बढ़ गया है, और सरकारों ने आपातकालीन सुविधाओं को निशाना बनाने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा है। हवाई अड्डे के आसपास यातायात बंद कर दिया है।