मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 21, 2024 3:15 अपराह्न | Dehradun News

printer

देहरादून में आयोजित स्वास्थ्य संगमम् कार्यक्रम में चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा

देहरादून में आज स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्धि विषय पर केंद्रित उत्तराखण्ड स्वस्थ्य संगमम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड स्वास्थ्य प्रणाली विकास परियोजना के तहत वक्ताओं ने आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से लेकर प्राचीन चिकित्सा पद्धति पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, आर० के० सुधांशु ने कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और समृद्धि को लेकर आयोजित उत्तराखण्ड स्वस्थ्य संगमम् महत्वपूर्ण है। प्राचीन उपचार पद्वतियों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में चिकित्सा सुविधा के साथ आयुष को भी महत्व देना आवश्यक है। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में एएनएम को विशेष सुविधा दी जा रही है। साथ ही आशा कार्यकत्रियों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंतिम कर्मचारी को भी व्यवस्थित चिकित्सा की सामान्य जानकारी देने का काम किया जा रहा है।