दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी के मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के महोत्सव में भाग लेने के लिए मतदान अवश्य करें। एक संदेश में श्री सक्सेना ने कहा कि वोट उनकी वाणी है। मतदान, दिल्लीवासियों को उनकी आशाओं के अनुरूप राजधानी का स्वरूप प्रदान करने का अधिकार देता है।
उन्होंने कहा कि मतदान महोत्सव में लोगों की भागीदारी, लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मिलकर लोकतंत्र को सुदृढ करें और दिल्ली को मनभावन स्वरूप प्रदान करे।