दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर-प्रदेश के कुछ हिस्सों में नकली दवा बनाने का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा के उपायुक्त आदित्य गौतम ने संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ये आरोपी विभिन्न कंपनियों के नाम से नकली दवा बनाने, उनकी पैकेजिंग करने और आपूर्ति करने में शामिल रहे हैं। श्री गौतम ने कहा कि ये लोग 2011 से इस धंधे में लगे थे और देश के उत्तरी राज्यों में नकली दवाओं की सप्लाई करते थे।
News On AIR | अप्रैल 5, 2026 5:13 अपराह्न
दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में नकली दवा गिरोह का भंडाफोड़ किया