जुलाई 29, 2025 7:58 अपराह्न | Delhi | Rain

printer

दिल्ली: अगले 24 घंटे के दौरान हल्‍के बादल और मध्‍यम बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज तेज सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 29 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्‍के बादल और मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।