आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने आज ‘बचत पत्र’ अभियान शुरू किया। एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री केजरीवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर लोगों से बचत पत्र भरवाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण दिल्लीवासियों द्वारा की गई बचत को उजागर करने के लिए यह अभियान शुरू किया।