रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अनिश्चितता के इस युग में प्रासंगिक रहने का एकमात्र रास्ता आत्मनिर्भरता ही है। श्री सिंह ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित रक्षा और समुद्री संवाद ‘सागर संकल्प – भारत की समुद्री शान की वापसी’ का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक स्थिति के कारण आपूर्ति श्रृंखलाओं का पुनर्गठन हुआ है। साथ ही, समुद्री गतिविधियों में निरंतर वृद्धि भी हुई है।
रक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्ष 2024-25 में घरेलू रक्षा उत्पादन ने एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि रक्षा निर्यात भी 24 हजार करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
News On AIR | मार्च 6, 2026 10:03 अपराह्न | Defence Minister Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : अनिश्चितता के दौर में प्रासंगिक रहने का एकमात्र रास्ता आत्मनिर्भरता है