जनवरी 7, 2025 9:16 अपराह्न | earthquake | Nepal | Tibet

printer

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आए भूकंप के कारण मृतकों की संख्‍या 126 हुई

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आए भूकंप के कारण मृतकों की संख्‍या 126 हो गई है। चीन की आधिकारिक मीडिया ने बताया कि आज सवेरे आये इस भूंकप से 190 लोग घायल हुए हैं। इस भूंकप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर सात दशमलव एक मापी गई। इसका केंद्र नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ज़िज़ांग में दस किलोमीटर नीचे था।

भूकंप से सबसे अधिक मौतें ज़िज़ांग शहर में हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं। कई इमारतों को भी नुकसान पहुँचा है। डिंगरी के चांगसुओ टाउनशिप के टोंगलाई गांव में कई घर कथित तौर पर ढह गए हैं। शुरुआत में आये भूकंप के बाद दो और झटके महसूस किए गए।

भूकंप से बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किये गये। देश में भूकंप से अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला