दिसम्बर 12, 2025 11:10 पूर्वाह्न

views 108

जापान में आओमोरी प्रांत के पूर्वी तट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप

जापान में आज सुबह आओमोरी प्रांत के पूर्वी तट पर 6 दशमलव 7 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र केप एरिमो से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 20 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। प्रांत में सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए समुद्र और तट के निकट जाने के लिए मना किया गया था, लेकिन इसने उत्तरी जापान के प्रशांत तट के लिए जारी सुनामी चेतावनी को हटा दिया है। इससे पहले सोमवार को इसी क्षेत्र में 7 दशमलव 5 तीव्रता का भूकंप आया था।  

अगस्त 17, 2025 2:04 अपराह्न

views 39

इंडोनेशिया: सुलावेसी प्रांत के पोसो जिले में 5.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज़, 15 झटके किए गए महसूस

इंडोनेशिया में आज सुबह मध्य सुलावेसी प्रांत के पोसो जिले के उत्तरी भाग में पांच दशमलव आठ तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप में करीब 31 घायल हो गए।   इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी ने बताया कि ज़्यादातर लोग रविवार सुबह एक चर्च में प्रार्थना के लिए गए थे। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के बाद कम से कम 15 झटके महसूस किए गए।     इंडोनेशिया, 27 करोड़ से ज़्यादा की आबादी वाला एक विशाल द्वीपसमूह है, जहाँ अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी आते रहते हैं।    

अगस्त 16, 2025 1:57 अपराह्न

views 30

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्वी तट के पास 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के पास आज 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि क्वींसलैंड राज्य में आया भूकंप 10 किलोमीटर गहराई पर था और इसका केंद्र राज्य की राजधानी ब्रिस्बेन से लगभग 170 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित ग्रामीण शहर किल्किवियन था। ऑस्ट्रेलिया के मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक अलर्ट में कहा कि क्वींसलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। सरकारी ऊर्जा वितरण कंपनी एनर्जेक्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के बाद लगभग 11 ...

फ़रवरी 27, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 85

असम के विभिन्न जिलों में महसूस किये गए भूकंप के झटके

    असम के मोरीगांव जिले में आज सुबह रिक्टर पैमाने पर पांच तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके गुवाहाटी और राज्य के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी- एनसीएस के अनुसार, भूकंप तड़के लगभग 2 बजकर 25 मिनट पर 16 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के केंद्र और भूकंपीय गतिविधि के प्रभाव का ब्‍यौरा अभी नहीं मिला है।      यह बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को आए 5 दशमलव 1 तीव्रता के भूकंप के बाद आया है, जिसके झटके कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में महसूस किए गए।      असम भारत के सबसे...

जनवरी 7, 2025 9:16 अपराह्न

views 44

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आए भूकंप के कारण मृतकों की संख्‍या 126 हुई

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आए भूकंप के कारण मृतकों की संख्‍या 126 हो गई है। चीन की आधिकारिक मीडिया ने बताया कि आज सवेरे आये इस भूंकप से 190 लोग घायल हुए हैं। इस भूंकप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर सात दशमलव एक मापी गई। इसका केंद्र नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ज़िज़ांग में दस किलोमीटर नीचे था। Nepal-Tibet #earthquake: Death toll rises to 126. https://t.co/Q0ECULpsF8 — All India Radio News (@airnewsalerts) January 7, 2025 भूकंप से सबसे अधिक मौतें ज़िज़ांग शहर में हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं। क...

जुलाई 31, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 36

जापान: राजधानी टोक्यो में आया भूकंप, तीव्रता 4.7 मापी गई

आज सुबह जापान की राजधानी टोक्यो में 4.7 की तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप टोक्यो, कानागावा और चिबा प्रान्त के इलाकों में स्थानीय समयानुसार सुबह 1 बजकर 47 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों से कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

जुलाई 11, 2024 12:46 अपराह्न

views 34

फिलीपींस के सुल्तान कुदारत प्रांत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप

    Philippines, Earthquake,   फिलीपींस के सुल्तान कुदारत प्रांत में आज सवेरे 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर आया। इसका केंद्र देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 722 किलोमीटर की गहराई में था। इसके अलावा फिलीपींस के मिंदानाओ के आस-पास के प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

जुलाई 10, 2024 12:52 अपराह्न

views 88

महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में आज सुबह सात बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के कलमनुरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में स्थित था। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता चार दशमलव पांच मापी गई। जिला प्रशासन ने किसी भी नुकसान न होने की पुष्टि की है। भूकंप के कारण हिंगोली जिले का ऐतिहासिक किले की मीनार गिर गई। इलाके में 21 मार्च को भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। 

जुलाई 8, 2024 11:43 पूर्वाह्न

views 44

जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप

जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में आज सवेरे 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप भारतीय समयानुसार देर रात एक बजकर 32 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह से 530 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।   भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या क्षति की कोई सूचना नहीं है।

जून 19, 2024 12:56 अपराह्न

views 46

ईरान के काश्मार काउंटी में भूकंप से चार लोगों की मौत, 120 से अधिक घायल

  ईरान के पूर्वोत्तर प्रांत खुरासान रज़ावी की काश्मार काउंटी में आए 5.0 तीव्रता के भूकंप में कम से कम चार लोग मारे गए और 120 से अधिक घायल हो गए। घायलों में से 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। काश्‍मार के गवर्नर होज्जातुल्ला शरीयतमादारी ने बताया कि चारों लोगों की मृत्‍यु मलबे में दबने से हुई है। उन्‍होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है। भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे आया।