मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 17, 2025 1:51 अपराह्न | IMD weather

printer

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

 

आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इस महीने की 19 तारीख से उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से लेकर छिटपुट वर्षा, गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला