राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने आज कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-एबीवीपी के जनक यशवंतराव केलकर ने विद्यार्थी संगठनों में महिलाओं की भागीदारी की का पुरजोर समर्थन किया था।
नई दिल्ली में यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री होसबले ने युवा महिलाओं को एबीवीपी के विद्यार्थी संगठन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री होसबले ने कहा कि एबीवीपी की विचारधारा और संगठनात्मक संरचना को आकार देने में श्री केलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि श्री केलकर ने विद्यार्थी आंदोलन के दर्शन को विकसित किया और ऐसे संगठनों के पीछे की वैचारिक नींव और विचार प्रक्रिया को समझाया।
आरएसएस महासचिव ने संगठनात्मक कार्यों में अनुशासन, सुविचारित योजना और समयबद्धता पर जोर देने के लिए भी श्री केलकर की सराहना की।