महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ, यूपी वॉरियर्स की प्ले-ऑफ में पहुंचन की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करते हुए, यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। जॉर्जिया वोल ने सबसे अधिक 55 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए, अमेलिया केर ने 5 विकेट लिए। जवाब में, मुंबई इंडियंस ने 9 गेंद शेष रहते विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज हीली मैथ्यूज ने 68 रन की शानदार पारी खेली। मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में आज लखनऊ में ही गुजरात जायंट्स का सामना डेल्ही कैपिटल्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।