मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 21, 2025 8:44 पूर्वाह्न | Bangladesh | Champions Trophy | Cricket | India

printer

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

 
 
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कल दुबई मे भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तौहीद हृदय के शतक की बदौलत 228 रन बनाये। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5, हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिये। 
 
 
जवाब में शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 47वें ओवर में आसानी से लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
 
 
प्रतियोगिता में आज पाकिस्तान के कराची में अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे से होगा।