अप्रैल 28, 2026 12:45 अपराह्न

printer

सरकार ने उद्योग जगत से एफटीए का लाभ लेकर बाजार विस्तार और रोजगार सृजन का आग्रह किया

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यातकों और उद्योग जगत से कहा है कि वे बाजार पहुंच का विस्‍तार करने, निर्यात को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए विकसित अर्थव्‍यवस्‍थाओं के साथ हुए भारत के मुक्‍त व्‍यापार समझौतों का पूरा लाभ उठाएं।

निर्यात संर्वधन परिषदों और उद्योग संघों के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत का कुल माल व्‍यापार और सेवा निर्यात 2025-26 में रिकॉर्ड 860 अरब से अधिक हो गया। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक व्‍यवधानों के बावजूद इंजीनियरिंग वस्‍तुएं, इलैक्‍ट्रानिकी, फार्मास्‍युटिकल, रसायन, रत्‍न और आभूषण तथा कृषि आधारित उत्‍पादों जैसे क्षेत्रों ने निर्यात की गति बनाए रखी है। उन्‍होंने कहा कि यह उपलब्धि विकसित भारत दृष्टिकोण के अंतर्गत 2030 तक निर्यात में 20 खरब डॉलर का लक्ष्‍य हासिल करने में काफी महत्‍वपूर्ण रहेगी।