तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने आज चेन्नई में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।
इस बीच, श्री विजय ने त्रिची पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पेरम्बूर और तिरुची पूर्व दोनों सीटें जीती थीं।
उधर, कल से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा सत्र के मद्देनजर, डीएमके विधायक दल के सदस्यों ने पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में बैठक की। उदयनिधि स्टालिन को विधायक दल का नेता, के.एन. नेहरू को उपनेता और ए.वी. वेलू को पार्टी सचेतक चुना गया है। विधानसभा में डीएमके के कुल 59 सदस्य हैं।
एआईएडीएमके ने अभी तक अपने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया है। पार्टी के भीतर मतभेद की खबरें है।