महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के साथ बुधवार को नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के लोगो का अनावरण किया। इस लोगो में त्रिशूल दर्शाया गया है, जो नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर का प्रतीक है, और गोदावरी नदी को शिवलिंग के रूप में चित्रित किया गया है। इस अवसर पर श्री फडणवीस ने कहा कि यह लोगो भारत की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देता है।
News On AIR | मई 13, 2026 10:27 अपराह्न
सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के लोगो का अनावरण किया