जून 11, 2024 2:37 अपराह्न | Paper Leak | Tripura

printer

त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों को हटाया गया

 
त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों को कल हटा दिया गया। पिछले रविवार को होने वाली परीक्षा से कुछ घंटे पहले परिषद की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी लीक होने के दो दिन बाद यह कार्रवाई हुई।
 
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष दाता मोहन जमातिया एक पूर्व न्यायाधीश और त्रिपुरा के पूर्व कानून विभाग के सचिव हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।