राजीव गांधी चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एम. के. रमेश ने कहा है कि केन्द्र सरकार नीट परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले की निष्पक्ष रूप से जांच कर रही है। बेंगलुरु में कल आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का स्वच्छ और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों को आवश्यक उत्तरदायित्व लेना चाहिए।
Site Admin | जून 25, 2024 9:30 पूर्वाह्न | CBI | NEET
नीट प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है केन्द्र सरकार: डॉ. एम. के. रमेश
