उत्तराखंड

सितम्बर 13, 2023 6:50 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 6:50 अपराह्न

views 9

जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान को मनाने के लिए आकाशवाणी, दिल्ली, देश के पहले गांव माणा में कल एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है

जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान को मनाने के लिए आकाशवाणी, दिल्ली, देश के पहले गांव माणा में कल एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। आकाशवाणी की प्रधान महानिदेशक डॉ. वसुधा गुप्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत माणा, आई.टी.बी.पी और चमोली जिला प्रशासन के...

सितम्बर 13, 2023 6:42 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 6:42 अपराह्न

views 17

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 40 लाख के पार

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या इस साल रिकॉर्ड 40 लाख के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 12 लाख 82 हजार से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जबकि 12 लाख 57 हजार तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किये हैं। वहीं गंगोत्री में 7 ...

सितम्बर 13, 2023 6:41 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 6:41 अपराह्न

views 10

अल्मोड़ा के गोपाल दत्त उप्रेती को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया

कृषि और बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उत्तराखण्ड के गोपाल दत्त उप्रेती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री उप्रेती को ट्वीटर के जरिए दिए बधाई संदेश में कहा है कि उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश ...

सितम्बर 13, 2023 6:26 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 6:26 अपराह्न

views 10

बागेश्वर जिले में 3 पुलिस कर्मियों समेत 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि

बागेश्वर जिले में 3 पुलिस कर्मियों समेत 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से 3 लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने डेंगू से बचाव के लिये नगर पालिका को स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के साथ ही हर वॉर्ड में फोगिंग के निर्देश दिए हैं। प्रभारी प्रमुख चिकित्साधिकार...

सितम्बर 13, 2023 6:24 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 6:24 अपराह्न

views 23

राज्य सरकार की ‘‘दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना‘‘ के तहत टिहरी से 34 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था बदरीनाथ धाम के लिए रवाना

राज्य सरकार की ‘‘दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना‘‘ के तहत आज टिहरी से 34 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर टिहरी के क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बुर्जुगों को चारधाम यात्रा करवाना है। उन्होंने बताया कि...

सितम्बर 13, 2023 6:23 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 6:23 अपराह्न

views 10

चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने आज जिला अस्पताल और जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने आज जिला अस्पताल और जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को जिला चिकित्सालय में सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री पाण्डेय ने...

सितम्बर 12, 2023 8:21 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 8:21 अपराह्न

views 9

उत्तराखंड में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरीः राज्य मंत्रिमंडल

उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए  राज्य मंत्रिमण्डल ने प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस सेंटर, शिक्षा, फिल्म, मीडिया, स्पोर्ट्स और आईटी को शामिल करते हुए यह नीति बनाई गई है। इसके तहत प्रदेश के मैदा...

सितम्बर 12, 2023 8:20 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 8:20 अपराह्न

views 13

रुद्रप्रयाग में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया

रूद्रप्रयाग में बेरोजगार युवाओं और स्वरोजगार के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के तहत ऑनलाइन किए गए आवेदन में बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लि...

सितम्बर 12, 2023 8:19 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 8:19 अपराह्न

views 7

उत्तराखंड में बेटो के जन्म पर जल्द दी जाएगी महालक्ष्मी किटः महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश में जल्द ही बेटो के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट दी जायेगी। देहरादून में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों के जन्म पर दी जाने वाली महालक्ष्मी किट अब बेटो के जन्म पर भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सहयोग देने और ...

सितम्बर 12, 2023 8:18 अपराह्न सितम्बर 12, 2023 8:18 अपराह्न

views 6

युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान देना चाहिएः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा है कि युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में युवाओं की सफलताएं देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली हैं। वे देहरादून के इक्फाई विश्वविद्यालय, के 10वें दीक्षांत समारोह मे...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला