उत्तराखंड

सितम्बर 14, 2023 7:33 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 7:33 अपराह्न

views 6

चम्पावत के जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल और जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने आज जिला अस्पताल और जिला  पुस्तकालय का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को जिला चिकित्सालय में सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। इस दौरान श्री पाण...

सितम्बर 14, 2023 7:30 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 7:30 अपराह्न

views 8

उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी में कल से शुरू होगी रिवर राफ्टिंग

उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी में कल यानी 15 सितंबर से एक बार फिर भागीरथी नदी पर रिवर राफ्टिंग शुरू की जा रही है। इसके लिए राफ्टिंग से संबंधित संस्था ने पूरी तैयारी कर ली है। मानसून सीजन में अत्यधिक बारिश होने के चलते रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई थी।

सितम्बर 14, 2023 7:29 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 7:29 अपराह्न

views 9

आयुष्मान भवः योजना देश के 140 करोड़ लोगों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए एक बड़ा क्रांतिकारी अभियान हैः राज्यपाल गुरमीत सिंह

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि आयुष्मान भवः योजना देश के 140 करोड़ लोगों के जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और लोगों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए एक बड़ा क्रांतिकारी अभियान है। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि आयुष्मान भवः अभियान स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हो...

सितम्बर 14, 2023 7:26 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 7:26 अपराह्न

views 8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 और 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ दौरा प्रस्तावित है। इसे देखते हुए अपर सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की कार्य योजना तैयार की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दो दिवसीय भ्रमण के लिए जिला प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस, परिवहन विभाग, केन्द्रीय स...

सितम्बर 14, 2023 7:22 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 7:22 अपराह्न

views 8

डेंगू की रोकथाम के लिए हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी में माइक्रोप्लान बनाकर चलाया जाएगा महाअभियान

डेंगू की रोकथाम के लिए देहरादून जिले के बाद अब हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी में माइक्रोप्लान बनाकर महा अभियान चलाया जाएगा। इस संबध में स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार ने निर्देश दिये हैं। डेंगू की रोकथाम के लिये सभी जिलाधिकारियों की समीक्षा करते हुये स्वास्थ्य सचिव ने गैर पंजीकृत चिकित्सकों के खिल...

सितम्बर 13, 2023 7:15 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 7:15 अपराह्न

views 7

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहे प्रदेश के 5वे धाम सैन्यधाम का निरीक्षण किया

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहे प्रदेश के 5वे धाम सैन्यधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने सैन्य धाम के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में सैनिक कल्याण मं...

सितम्बर 13, 2023 7:14 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 7:14 अपराह्न

views 11

राज्य में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री 25 से 28 सितम्बर तक रोड शो करेंगे

राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दिसंबर महीने में देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन में 25 से 28 सितंबर तक पहला रोड शो करेंगे। लंदन में रोड शो के बाद 16 से 20 अक्टूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो हों...

सितम्बर 13, 2023 7:12 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 7:12 अपराह्न

views 10

टिहरी जल विद्युत परियोजना की झील में कल से 4 दिवसीय राष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग क्वालिफाइंग प्रतियोगिता का आयेाजन किया जाएगा

टिहरी जल विद्युत परियोजना की झील में कल से 4 दिवसीय राष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग क्वालिफाइंग प्रतियोगिता का आयेाजन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ियों क पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। टीएचडीसी के...

सितम्बर 13, 2023 7:10 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 7:10 अपराह्न

views 7

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि कलाकार संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसके संवर्धन के लिए काम करते हैं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि कलाकार संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसके संवर्धन के लिए काम करते हैं। इसलिए समय-समय पर कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। देहरादून में श्री जोशी ने नेपाल की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू कोइराला और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय गायिका रितु कंडेल को पुष्प गुच्छ और ऐपण कलाकृ...

सितम्बर 13, 2023 7:09 अपराह्न सितम्बर 13, 2023 7:09 अपराह्न

views 7

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले 2 सालों से राज्य के सतत विकास में सहयोग करने वाली 17 संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले 2 सालों से राज्य के सतत विकास में सहयोग करने वाली 17 संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम द्वारा देश के विकास निर्धारित लक्ष्यों में से प्रदेश ने 17 लक्ष्यों को 2030 तक पाने का लक्...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला