उत्तराखंड

फ़रवरी 22, 2025 9:02 पूर्वाह्न

views 19

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भू-प्रबंधन व भू-सुधार कानून से भूमि खरीद के नाम पर हो रहे दुरुपयोग पर रोक लगेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भू-प्रबंधन व भू-सुधार कानून से भूमि खरीद के नाम पर हो रहे दुरुपयोग पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक तीन हजार चार सौ एकड़ से अधिक वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है, जिससे प्रदेश की इकोलॉजी और इकॉनमी दोनों को संरक्षण मिला है। श्री धामी ने बता...

फ़रवरी 22, 2025 8:54 पूर्वाह्न

views 123

उत्तराखंड विधानसभा ने उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन और भूमि प्रबंधन अधिनियम, 1950-संशोधन विधेयक पारित किया

उत्तराखंड विधानसभा ने राज्य में अनियंत्रित भूमि लेनदेन को विनियमित करने के लिए ध्वनि मत से उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन और भूमि प्रबंधन अधिनियम, 1950-संशोधन विधेयक पारित कर दिया है। विधानसभा में व्यापक चर्चा के बाद कल शाम विधेयक को स्‍वीकृति दी गई।       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ...

फ़रवरी 21, 2025 11:52 पूर्वाह्न

views 21

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से लौट आई ठंड

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल हुई बर्फबारी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर हुई बारिश से ठंड लौट आई है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिर और हर्षिल सहित अन्य हिस्सों में बर्फबारी हुई। इसके अलावा बदरीनाथ, केदारनाथ, नंदा देवी, फूलों की घाटी, चोपता और औली में भी ताजा बर्फबारी हुई, ज...

फ़रवरी 21, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 11

राज्यपाल ने किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिये न्यूनतम निवेश वाली कृषि उद्यम योजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिये न्यूनतम निवेश वाली कृषि उद्यम योजनाओं जैसे मधुमक्खी पालन और मशरूम की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन को संबोधित करते हुये राज...

फ़रवरी 21, 2025 11:48 पूर्वाह्न

views 14

यूसीसी में लिव-इन संबंधों का अनिवार्य पंजीकरण युगलों की सुरक्षा के लिए है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान में विश्वास नहीं रखती और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों का समर्थन करती है। लिव-इन संबंधों के अनिवार्य पंजीकरण प्रावधान पर कांग्रेस के व...

फ़रवरी 21, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 10

यूसीसी पोर्टल पर वैवाहिक और अन्य पंजीकरणों को तेजी से पूरा करें: अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

  अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पोर्टल पर वैवाहिक और अन्य पंजीकरणों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी शासकीय कार्मिकों के लिए वैवाहिक पंजीकरण अनिवार्य करने के लिये विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने श...

फ़रवरी 20, 2025 1:11 अपराह्न

views 22

राज्य विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई

राज्य विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने डॉक्टरों की कमी पर सवाल उठाया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में अड़तालीस से पचास प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है और अगले तीन वर्षों में सभी पद भर दिये जाएंगे। भाजप...

फ़रवरी 20, 2025 1:10 अपराह्न

views 24

देहरादून में 97 वर्ष की बुजुर्ग की भूमि प्रशासन ने कराई कब्जा मुक्त

त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 97 वर्षीय वृद्ध महिला लीला देवी और उनकी पुत्री को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया। महिला पिछले 25 वर्षों से न्याय के लिए संघर्ष कर रही थीं। मामला जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में सामने आया, जिसके बाद प्रशासन ने जांच कर 3 जनव...

फ़रवरी 20, 2025 1:10 अपराह्न

views 18

नैनीताल वन प्रभाग ने वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलाखेत मॉडल पर शुरू किया कार्य

नैनीताल वन प्रभाग ने आगामी वनाग्नि काल 2025 के लिए शीतलाखेत मॉडल के आधार पर प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण की रणनीति तैयार कर काम शुरू कर दिया है। वन प्रभागीय अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि ‘फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया’ की साइट पर नियमित निगरानी रखी जा रही है और मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के आधार पर...

फ़रवरी 20, 2025 1:09 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जंगलों में लगने वाली आग को लेकर अपनाया कड़ा रुख

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जंगलों में लगने वाली आग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दायर जनहित याचिका समेत अन्य याचिकाओं पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक धनंजय मोहन व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित हुए। न्यायालय ने उनसे आग पर नियंत्रण के लिए...