उत्तराखंड

फ़रवरी 22, 2025 5:01 अपराह्न

views 15

चमोली के जिलाधिकारी ने जल संस्थान और पेयजल निगम के कार्यों की समीक्षा

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला योजना के तहत प्रस्तावित जल संस्थान और पेयजल निगम के कार्यों की समीक्षा। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी चार धाम यात्रा और ग्रीष्मकाल में होने वाली पेयजल किल्लत से निपटने के लिए भी तैयारियां पूरी ...

फ़रवरी 22, 2025 5:01 अपराह्न

views 15

पर्यटक स्थल औली में स्थानीय युवाओं ने पांच टन कचरा एकत्रित कर ग्रीन औली-क्लीन औली का संदेश दिया

चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बीच स्थानीय युवाओं और स्कीयरों ने प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत पांच टन कचरा एकत्रित कर पर्यटकों को ग्रीन औली-क्लीन औली का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए समर्पित स्थानीय युवाओं की ईको फ्रेंडली ग्र...

फ़रवरी 22, 2025 1:52 अपराह्न

views 16

रेलवे स्टेशन परिसरों के 400 मीटर के दायरे को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया

रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना के तहत निर्माणाधीन तिलणी और घोलतीर रेलवे स्टेशन के आसपास 400 मीटर के क्षेत्र को फ्रीज जोन घोषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन परिसरों के 400 मीटर के दायरे को संरक्षित क्ष...

फ़रवरी 22, 2025 1:52 अपराह्न

views 13

मसूरी के भट्टा फॉल रोपवे में संयुक्त मॉक ड्रिल की गई

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा देश भर में रोपवे प्रोजेक्ट के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मसूरी के भट्टा फॉल रोपवे में संयुक्त मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान रोपवे में फंसे पांच लोगों को रस्सी के सहारे पहाड़ी पर उतारा गया। मॉक ड्रिल में स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, ...

फ़रवरी 22, 2025 1:51 अपराह्न

views 173

शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर आवेदन करने के लिए 2 साल के बजाय 5 साल का समय मिलेगा

प्रदेश सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर आवेदन करने के लिए 2 साल के बजाय 5 साल का समय मिलेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गत 19 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैब...

फ़रवरी 22, 2025 1:50 अपराह्न

views 10

राज्य विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन, संसदीय कार्य मंत्री के कल के विवादित बयान को लेकर सदन में विपक्ष का शोर-शराबा

राज्य विधानसभा का बजट सत्र आज शनिवार को भी जारी है, जो आमतौर पर कार्यवाही का दिन नहीं होता। इस बीच, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कल के विवादित बयान को लेकर विपक्ष ने शोर-शराबा किया।   नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को घेरते हुए बयान पर सफाई मांगी, ले...

फ़रवरी 22, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 30

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की समस्याएं सुनी

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारापुर, में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की समस्याएं सुनी। इस मौके पर जमीन कब्जा मुक्त कराने, राशन कार्ड बनवाये जाने, सड़क मरम्मत, बाढ़, विकलांग प्रमाण पत्र, खेतों के कटान, पेंशन सहित अन्य कुल 33 शिकायत...

फ़रवरी 22, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 16

टिहरी जिले में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा अपने गांवों के विकास में सहयोग देने की पहल शुरू हो गई

टिहरी जिले में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा अपने गांवों के विकास में सहयोग देने की पहल शुरू हो गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देश पर जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रवासी सेल का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रवासियों के सहयोग से ग्रामीण विकास को गति देना है। इस सेल का गठन प्रवासी उत्तराखंडियों के प...

फ़रवरी 22, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 19

त्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने तकनीकी विकास और स्टार्टअप क्रांति पर विशेष जोर दिया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने तकनीकी विकास और स्टार्टअप क्रांति पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आज का युग क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का है, और भारत इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है।   देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारो...

फ़रवरी 22, 2025 9:02 पूर्वाह्न

views 9

उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में भाग लिया

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में भाग लिया। बैठक में मिशन प्रमुख संजय अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने राज्य में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। कॉमन रिव्यू मिशन के तहत राज्य की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए योजनाओं में बदलाव और नीतिगत सुध...