खेल

दिसम्बर 10, 2024 9:27 पूर्वाह्न

views 17

बीसीसीआई अध्‍यक्ष रोजर बिन्‍नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्‍त किया

  भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्‍यक्ष रोजर बिन्‍नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्‍त किया है। वे जय शाह का स्‍थान लेंगे जिन्‍होंने एक दिसंबर से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद के नये अध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला है। असम के श्री सैकिया प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर रह...

दिसम्बर 10, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 17

प्रो कबड्डी लीग: दबंग दिल्ली ने पुणेरी पल्टन को हराया, हरियाणा स्टीलर्स ने तेलुगु टाइटन्स को दी मात

    प्रो कबड्डी लीग में कल पुणे में दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स ने अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।   दबंग दिल्ली ने पुणेरी पल्टन को 26 के मुकाबले 30 अंक से मात दी। दिल्ली के आशु मलिक ने 13 अंक के साथ शानदार प्रदर्शन किया, और इस सीज़न में अपना 14वां सुपर-10 पूरा किया। दिल्ली इस जीत के साथ अंक ताल...

दिसम्बर 10, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 29

बधिर द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से पराजित किया

  भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने द्विपक्षीय एकदिवसीय बधिर क्रिकेट श्रृंखला में श्रीलंका के खिलाफ 5-0 से क्लीन स्वीप किया। यह श्रृंखला 2 से 8 दिसंबर तक दिल्ली में खेली गई। श्रृंखला का अंतिम मैच भारत ने 13 रन से जीता।   भारत ने श्रीलंका के सामने अंतिम मैच मे 289 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में विपक्षी ट...

दिसम्बर 10, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 21

आज कटक में होगी ओडिशा मास्टर्स 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरूआत

    ओडिशा मास्टर्स 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट की आज कटक में शुरूआत होगी। यह टूर्नामेंट 15 दिसंबर तक चलेगा। यह बैडमिंटन विश्व संघ का इस वर्ष का अंतिम वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी मुख्य भूमिका में होंगे।   भारत ने हाल के समय में पाँच खिताब जीतकर अच्छा प्रदर्शन किय...

दिसम्बर 10, 2024 8:27 पूर्वाह्न

views 19

महिलाओं की जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया

    ओमान के मस्‍कट में महिलाओं की जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस प्रतियोगिता के इतिहास में मलेशिया के विरूद्ध यह भारत की लगातार तीसरी जीत है।    धीमी शुरूआत और मलेशिया की मजबूत रक्षा पंक्ति के बावजूद खेल के तीसरे क्‍वार्टर मे...

दिसम्बर 9, 2024 9:00 अपराह्न

views 12

मनसुख मांडविया ने मलेशिया के कुआलालंपुर में 10वें एशिया-प्रशांत बधिर खेलों में 55 पदक जीतने वाले भारतीय दल को बधाई दी

युवा मामले और खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने आज मलेशिया के कुआलालंपुर में 10वें एशिया-प्रशांत बधिर खेलों में 55 पदक जीतने वाले भारतीय दल को बधाई दी। इस महीने की पहली तारीख से 8 तारीख तक आयोजित इन खेलों में 42 पुरुषों और 26 महिलाओं सहित 68 सदस्यों वाली भारतीय टीम ने 8 स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्...

दिसम्बर 9, 2024 1:54 अपराह्न

views 19

विश्‍व स्‍क्‍वॉश टीम चैंपियनशिप-2024: महिलाओं की स्‍पर्धा के ग्रुप-सी के शुरूआती मैच में भारत ने कोलंबिया को 2-1 से हराया

हांगकांग में चल रही विश्‍व स्‍क्‍वॉश टीम चैंपियनशिप 2024 की महिलाओं की स्‍पर्धा के ग्रुप-सी के शुरूआती मैच में भारत ने कोलंबिया को 2-1 से हरा दिया। भारतीय महिला टीम का सामना अगले मैच में आज दोपहर तीन बजे बेल्जियम से होगा।   इस बीच, भारतीय पुरूष टीम का आयरलैंड के विरूद्ध ग्रुप-एफ का शुरूआती मैच ...

दिसम्बर 9, 2024 12:29 अपराह्न

views 12

फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप: आज 12वें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर डोम्माराजू गुकेश का सामना चीन के डिंग लिरेन से

फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में आज 12वें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर डोम्माराजू गुकेश का सामना चीन के डिंग लिरेन से होगा। यह मैच सिंगापुर में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में अब केवल तीन दौर की बाजी खेली जानी बाकी हैं।   डी. गुकेश ने कल ग्‍यारहवीं बाजी जीत...

दिसम्बर 9, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 18

महिला जूनियर हॉकी एशिया कप: पूल-ए मैच में मलेशिया से होगा भारत का मुकाबला

हॉकी में, महिला जूनियर एशिया कप के लिए आज भारत का मुकाबला ओमान के मस्कट में पूल-ए मैच में मलेशिया से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। पूल-बी मैच में चीनी ताइपे का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम सवा छह बजे शुरू होगा।   इससे पहले, भारत ने कल बा...

दिसम्बर 9, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 19

फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप: भारत के डी. गुकेश ने चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को 11वीं बाजी में हराया

सिंगापुर में फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कल, भारत के डी. गुकेश ने चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को 11वीं बाजी में हरा कर प्रतियोगिता में 6-5 की बढ़त बना ली है। सात ड्रॉ के बाद इस जीत से गुकेश शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनने के करीब पहुंच गए हैं। मैच की 29वीं चाल क...