क्षेत्रीय

नवम्बर 23, 2024 7:46 पूर्वाह्न

views 12

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की मतगणना आज

महाराष्ट्र में एक चरण में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना आज होगी, इसके लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिये गये हैं। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्‍य की नांदेड संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना भी आज ही होनी है। सभी निर्धारित केंद्रों पर मतों की गिनती सुबह 8 बजे से ...

नवम्बर 22, 2024 9:25 अपराह्न

views 35

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी महासचिव बी एल संतोष, विनोद तावड़े, अरुण सिंह और दुष्यंत गौतम शामिल हुए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औ...

नवम्बर 22, 2024 8:23 अपराह्न

views 22

उत्तर प्रदेश में कल कड़ी सुरक्षा के बीच 9 विधानसभा सीटों के लिए होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश में कल कड़ी सुरक्षा के बीच 9 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना होगी। 20 नवंबर को राज्‍य की कटेहरी, करहल, मीरापुर, कुंदरकी, फूलपुर, सीसामऊ, गाजियाबाद, मझवां और खैर विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। ग्‍यारह महिला समेत 90 उम्मीदवारों के राजनैतिक भाग्‍य का फैसला कल होगा। किसी भी अप्रिय घटना से निप...

नवम्बर 22, 2024 8:19 अपराह्न

views 16

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने इम्‍फाल में राज्‍य की मौजूदा स्थिति की समीक्षा बैठक की

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने आज इम्‍फाल में राज्‍य की मौजूदा स्थिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में सेना, सीमा सुरक्षा बल, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल, असम राइफल्‍स और अन्‍य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद श्री सिंह ने बताया कि राज्‍य में केन्‍द्रीय सशस्‍त्र...

नवम्बर 22, 2024 8:16 अपराह्न

views 19

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सामान्‍य रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम सामान्‍य रहेगा। हालांकि सवेरे के समय कोहरा छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

नवम्बर 22, 2024 8:16 अपराह्न

views 42

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार महोत्सव में तंजानिया भागीदार देश और ओडिशा भागीदार राज्य होगा। आज चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात कही।

नवम्बर 22, 2024 8:16 अपराह्न

views 23

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना कल

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना कल होगी। निर्वाचन आयोग ने सभी 81 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतगणना कराने के लिए व्‍यापक प्रबंध किये हैं। प्रत्‍येक मतगणना केन्‍द्र पर त्रिस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के रविकुमार ने कहा कि राज्‍य के जिला मुख्‍यालयों में ...

नवम्बर 22, 2024 5:52 अपराह्न

views 27

महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती कल

महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती कल होगी। इन राज्‍यों के साथ ही 15 राज्‍यों में 48 विधानसभा उपचुनावों तथा दो लोकसभा सीट के उपचुनावों के लिए भी मतगणना की जाएगी। उत्‍तर प्रदेश के नौ, राजस्‍थान के सात, पश्चिम बंगाल के छह, असम के पांच, बिहार और पंजाब के चार-चार और कर्नाटक के तीन...

नवम्बर 22, 2024 4:42 अपराह्न

views 24

असम में पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों की मतगणना कल

असम में पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों की मतगणना कल होगी। उपचुनावों में कुल 34 उम्मीदवार मैदान में थे। वोटों की गिनती सुचारू रूप से करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मतगणना के लिए तीन सौ 50 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

नवम्बर 22, 2024 4:39 अपराह्न

views 14

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में जॉब्स एट योर डोरस्टेप रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में जॉब्स एट योर डोरस्टेप नामक रिपोर्ट जारी की। इस अवसर पर श्री प्रधान ने छह राज्यों की विस्तृत रिपोर्ट के लिए विश्व बैंक की टीम की सराहना की। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विश्व बैंक की टीम एक अखिल भारती...