क्षेत्रीय

जनवरी 6, 2025 9:18 अपराह्न

views 11

बेंगलुरू में दो शिशुओं में पाए गए एचएमपीवी मामलों से घबराएं नहीं: दिनेश गुंडू राव

कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने लोगों से कहा है कि वे बेंगलुरू में दो शिशुओं में पाए गए एचएमपीवी मामलों से घबराएं नहीं। बेंगलुरू में आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यह एक श्वसन वायरस है जो सामान्य सर्दी और फ्लू का कारण होता है और यह जानलेवा नहीं है।

जनवरी 6, 2025 9:17 अपराह्न

views 14

हरियाणा के राज्‍यपाल बंदारू दत्तात्रेय ने श्री गुरू गोबिन्‍द सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

हरियाणा के राज्‍यपाल बंदारू दत्तात्रेय ने आज दसवें सिख गुरू श्री गुरू गोबिन्‍द सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्‍होंने श्री गुरू गोबिन्‍द सिंह जी की कालजयी शिक्षाओं की प्रासंगिकता और एकता, साहस तथा सार्वभौमिक भाईचारे को बढ़ावा देने में उनके महत्‍व का उल्‍लेख कि...

जनवरी 6, 2025 8:56 अपराह्न

views 17

जम्‍मू-कश्‍मीर में घाटी के संवेदनशील क्षेत्रों में आकस्मिक घटना से निपटने के लिए आपातकालीन नियत्रंण कक्ष स्‍थापित

जम्‍मू-कश्‍मीर में कश्‍मीर घाटी और जम्‍मू डिविज़न के पीर पंजाल तथा चिनाब घाटी के संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने जिला स्‍तर पर आपातकालीन नियत्रंण कक्ष स्‍थापित किये हैं। कश्‍मीर स्‍वास्‍थ्‍य निदेशालय ने इस क्षेत्र के रोगियों की सुविधा के लिए 24 घंटे खुले रहने...

जनवरी 6, 2025 8:17 अपराह्न

views 17

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक केन्याई नागरिक से 846 ग्राम कोकीन जब्त की

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक केन्याई नागरिक से 846 ग्राम कोकीन जब्त की। कस्टम विभाग ने इस कोकीन की अनुमानित कीमत 12 करोड़ 33 लाख बताई है। विभाग के अनुसार यह आरोपी 17 दिसंबर 2024 को नैरोबी से आया था।

जनवरी 6, 2025 8:55 अपराह्न

views 23

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगा सागर क्षेत्र के 95 भारतीय मछुआरों से बातचीत की

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दक्षिण 24 परगना जिले के गंगा सागर क्षेत्र के 95 भारतीय मछुआरों से बातचीत की। इन भारतीय मछुआरों की रिहाई 90 बांग्‍लादेशी मछुआरों को छोडे जाने के साथ हुई है। सुश्री ममता बनर्जी ने भारतीय मछुआरों को दस-दस हजार रूपये भी दिये। पिछले वर्ष ये मछुआरे बंगाल की ख...

जनवरी 6, 2025 8:13 अपराह्न

views 29

दिल्ली पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में 9 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में नौ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों को बाग्‍लादेश के लिए भेज दिया गया है। नई दिल्ली में आज मीडिया को जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के पुलिस उपायुक्‍त एम हर्षवर्धन ने कहा कि पुलिस ने मध्य जिला क्ष...

जनवरी 6, 2025 7:39 अपराह्न

views 13

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना व्‍यक्‍त की

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में कडाके के ठंड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 16 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना व्‍यक्‍त की...

जनवरी 6, 2025 7:29 अपराह्न

views 18

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने द्वारका स्थित जानकी चौक पर बने तेंदुए की मूर्तियों का अनावरण किया

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने आज द्वारका स्थित जानकी चौक पर दो ग्रेनाइट पत्‍थर से बने तेंदुए की मूर्तियों का अनावरण किया। उपराज्‍यपाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि यह मूर्तियां राजस्‍थान के पारंपरिक कारीगरों द्वारा बनाई गई हैं। श्री सक्‍सेना ने कहा कि यह मूर्तियां न केवल कला ...

जनवरी 6, 2025 7:27 अपराह्न

views 12

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर किया पलटवार

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर पलटवार किया। सुश्री आतिशी ने कहा कि उनके पिता पूरी जिंदगी शिक्षक रहे हैं और उन्होंने हजारों गरीब बच्चों को पढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में दिल्‍ली की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी।

जनवरी 6, 2025 7:26 अपराह्न

views 31

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली के राजघाट पर गांधी दर्शन आर्ट गैलरी और प्रदर्शिनी का किया उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली के राजघाट पर गांधी दर्शन आर्ट गैलरी और प्रदर्शिनी का उद्घाटन किया। इस गैलरी में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी के ऐतिहासिक योगदान को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में लगभग 80 चित्रकारों और मूर्तिकारों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अनूठे और आधुनिक तरीक...