क्षेत्रीय

फ़रवरी 28, 2025 8:34 अपराह्न

views 9

हिमाचल प्रदेश में तेज वर्षा और बर्फबारी के कारण आम जनजीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में तेज वर्षा और बर्फबारी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूस्‍खल न और बर्फ इकट्ठा होने के कारण दो सौ से अधिक सडकें ढक गई हैं। वहीं, ढाई सौ से अधिक ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

फ़रवरी 28, 2025 8:16 अपराह्न

views 19

उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव के पास भीषण बर्फीले तूफान में फंसे 32 श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया

उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव के पास आज सुबह आए भीषण बर्फीले तूफान में फंसे 32 श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सीमा सडक संगठन के कमांडर अंकुर महाजन ने जानकारी देते हुए आकाशवाणी को बताया कि भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस, सेना, सीमा सडक संगठन, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की ...

फ़रवरी 28, 2025 8:12 अपराह्न

views 12

प्रसिद्ध समग्र स्वास्थ्य कोच ल्यूक कॉउटिन्हो ने नई दिल्ली के कुसुमपुर पहाड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का किया दौरा

प्रसिद्ध समग्र स्वास्थ्य कोच ल्यूक कॉउटिन्हो ने पोषण अभियान के क्रियान्वयन को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए आज नई दिल्ली के कुसुमपुर पहाड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया। यह पहल सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के माध्यम से कुपोषण से निपटने के लिए केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। अपने दौर...

फ़रवरी 28, 2025 8:12 अपराह्न

views 14

झारखंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सीएजी की एक रिपोर्ट पेश की गई

झारखंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सीएजी की एक रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान कोविड काल में सरकार का कुप्रबंधन उजागर किया गया है। प्रधान महालेखाकार इंदु अग्रवाल ने आज रांची में एक संवाददाता सम...

फ़रवरी 28, 2025 8:12 अपराह्न

views 24

दिल्‍ली विकास प्राधिकरण के पुष्प महोत्सव-पलाश का दूसरा चरण आज

दिल्‍ली विकास प्राधिकरण के पुष्प महोत्सव-पलाश का दूसरा चरण आज स्मृति वन मयूर विहार फेज-3 में शुरू हुआ। यह पहली बार है जब यह पुष्प महोत्सव दो स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। यह वार्षिक महोत्सव वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने और दिल्ली के लोगों को प्रकृति के करीब लाने के लिए मनाया जाता है। दिल्ली के...

फ़रवरी 28, 2025 7:19 अपराह्न

views 19

दिल्‍ली विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों का सदन में न घुसने देने का मुद्दा चर्चा में है

दिल्‍ली विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों का सदन में न घुसने देने का मुद्दा चर्चा में है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज आम आदमी पार्टी विधायक और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के इस संबंध में लिखे पत्र का जवाब दिया है। अपने लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल से विपक्ष क...

फ़रवरी 28, 2025 7:19 अपराह्न

views 27

सरकार, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से वैज्ञानिक सोच विकसित करने और देश में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी बुनियादी ढांचे का सर्वोत्तम उपयोग करके अग्रणी प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयो...

फ़रवरी 28, 2025 7:19 अपराह्न

views 36

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग के तट पर मछली पकड़ने वाले एक जहाज में आग की खबर

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग के तट पर आज सुबह मछली पकड़ने वाले एक जहाज में लगी आग से कुल 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और रायगढ पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सभी 18 लोगों को सुरक्षित बचाकर किनारे पर लाया गया।

फ़रवरी 28, 2025 5:55 अपराह्न

views 17

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने देश के प्रथम राष्‍ट्रपति और भारत रत्‍न राजेन्‍द्र प्रसाद की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने आज देश के प्रथम राष्‍ट्रपति और भारत रत्‍न राजेन्‍द्र प्रसाद की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के माध्‍यम से उन्‍होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक डॉ प्रसाद ने अपने अमूल्य योगदान से भारत को सशक्त दिशा दी। श्री...

फ़रवरी 28, 2025 5:31 अपराह्न

views 14

दिल्ली विश्वविद्यालय ने उत्तरी परिसर स्थित गौतम बुद्ध शताब्दी उद्यान में 67वीं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज उत्तरी परिसर स्थित गौतम बुद्ध शताब्दी उद्यान में 67वीं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि यह कार्यक्रम एक अद्वितीय मंच है, जहां से सभी को कुछ न कुछ अच्छा मि...