क्षेत्रीय

नवम्बर 27, 2024 1:53 अपराह्न नवम्बर 27, 2024 1:53 अपराह्न

views 7

तमिलनाडु की चार दिवसीय यात्रा पर कोयम्‍बटूर पहुंचीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तमिलनाडु की चार दिन की यात्रा पर कोयम्‍बटूर पहुंची। वे कल वेलिंगटन, ऊटी में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। संकाय सदस्‍यों और छात्र संघ के अधिकारियों को सम्‍बोधित करेंगी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को नीलगिरि में जनजातीय समुदाय के लोगों से...

नवम्बर 27, 2024 9:01 पूर्वाह्न नवम्बर 27, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 6

जम्‍मू-कश्‍मीर: सरकार ने ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल के शुभारंभ की घोषणा की

  जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) द्वारा विकसित एक ऑनलाइन सूचना का अधिकार (आरटीआई) पोर्टल के शुभारंभ की घोषणा की है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि rtionline.jk.gov.in पर उपलब्‍ध यह नया पोर्टल इस केंद्र शासित प्रदेश में आरटीआई प्रक्रियाओं को सुव्‍यवस्थित करेग...

नवम्बर 27, 2024 8:43 पूर्वाह्न नवम्बर 27, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 8

आन्‍ध्र प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री पवन कल्‍याण ने दिल्‍ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की

    आन्‍ध्र प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री पवन कल्‍याण ने प्रदेश की पर्यटन परियोजनाओं पर चर्चा के लिए दिल्‍ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्‍होंने गांडीकोटा, अखंड गोदावरी और सूर्यलंका समुद्री तट को विकसित करने के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की मां...

नवम्बर 27, 2024 8:37 पूर्वाह्न नवम्बर 27, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 6

आन्‍ध्र प्रदेश: मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को अमरावती में डीप टेक्नोलॉजी टावर विकसित करने के निर्देश दिये

    आन्‍ध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को अमरावती में डीप टेक्नोलॉजी टावर विकसित करने का निर्देश दिया है। इसके निर्माण में उन्‍होंने उभरती प्रौद्यागिकियों और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। श्री नायडू ने भविष्‍य को आकार देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप प्...

नवम्बर 27, 2024 8:25 पूर्वाह्न नवम्बर 27, 2024 8:25 पूर्वाह्न

views 4

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के आज चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका

  दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के आज चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका है। चक्रवात के अगले दो दिनों में श्रीलंका के समुद्री तटों से होते हुए तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना है।    चक्रवात के असर से तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ हिस्‍सों में अगले दो दिन तक बहुत तेज बारिश होने के ...

नवम्बर 27, 2024 8:06 पूर्वाह्न नवम्बर 27, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 11

दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

    राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में है। बवाना में यह 343, शादीपुर में 375, जहांगीरपुरी में 3...

नवम्बर 27, 2024 8:15 पूर्वाह्न नवम्बर 27, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 4

चक्रवात फेंगल: तमिलनाडु के तीन जिलों और पुद्दुचेरी के एक जिले में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने चक्रवात फेंगल से पहले तमिलनाडु के तीन जिलों और पुद्दुचेरी के एक जिले में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के मयिलादुतुरई, नागापट्टिनम और तिरूवरूर जिलों तथा पुद्दुचेरी के कराईकल के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु और पु्द्दुचेरी में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी भी दी गय...

नवम्बर 27, 2024 6:53 पूर्वाह्न नवम्बर 27, 2024 6:53 पूर्वाह्न

views 5

आज से तमिलनाडु की चार दिन की यात्रा पर रहेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तमिलनाडु की चार दिन की यात्रा पर रहेंगी। वे आज वेलिंगटन के रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के संकाय सदस्‍यों और छात्र संघ के अधिकारियों को सम्‍बोधित करेंगी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उडगमंडलम स्थित राजभवन में नीलगिरि जिले के जनजातीय महिला स्‍व-सहायता समूह और जनजातीय समुदा...

नवम्बर 27, 2024 6:31 पूर्वाह्न नवम्बर 27, 2024 6:31 पूर्वाह्न

views 5

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में 12वें अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन आज

  केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय आज यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर स्‍थल असम के काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में 12वें अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्‍य घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटकों के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की अनंत पर्यटन संभावनाओं को उजागर करना है। यह आयोजन पर्यटन व्‍यवस...

नवम्बर 26, 2024 9:48 अपराह्न नवम्बर 26, 2024 9:48 अपराह्न

views 5

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से भेंट की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से सौजन्य भेंट की। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर श्री गडकरी का अभिवादन किया...