क्षेत्रीय

मार्च 3, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 14

भारत और बांग्लादेश के नदी विशेषज्ञ आज पश्चिम बंगाल के फरक्का का करेंगे दौरा

भारत और बांग्लादेश के नदी विशेषज्ञ आज पश्चिम बंगाल के फरक्का का दौरा करेंगे। यह दौरा दिसंबर 2026 में समाप्त हो रही गंगा जल संधि के नवीनीकरण के सिलसिले में फरक्का में जल स्तर की समीक्षा करने को लेकर है। संयुक्त नदी आयोग-जेआरसी के सदस्य मुहम्मद अबुल होसेन के नेतृत्व में 11 सदस्यीय बांग्लादेश का दल भार...

मार्च 3, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 101

मध्य प्रदेश में अब किसानों को 5 रुपये में स्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाएगा

मध्य प्रदेश में अब किसानों को 5 रुपये में स्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। भोपाल में कल आयोजित किसान आभार सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सुविधा राज्य के सभी किसानों को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।

मार्च 3, 2025 7:57 पूर्वाह्न

views 22

महाराष्ट्र राज्य विधानसभा का बजट सत्र आज से राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के अभिभाषण से होगा शुरू

महाराष्ट्र राज्य विधानसभा का बजट सत्र आज से राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के अभिभाषण से शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार 10 मार्च को बजट प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित बजट प्रस्तुत करेगी और वित्तीय मामलों का ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि बजट ...

मार्च 3, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 12

एसएलबीसी टनल के अंदर फंसे 8 लोगों के सही स्थान की सटीक जानकारी नहीं, सरकार बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए कर रही है प्रयास: ए. रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा है कि श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) टनल परियोजना की आंशिक रूप से ध्वस्त सुरंग के अंदर फंसे आठ लोगों के सही स्थान की सटीक जानकारी नहीं है और सरकार बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बचाव अभियान का नेतृत्व क...

मार्च 2, 2025 8:45 अपराह्न

views 10

जयपुर में सोमवार से शुरू होने वाले थ्री-आर फोरम के लिए तैयारियांँ पूरी

जयपुर में कल से 5 मार्च तक होने वाले एशिया और प्रशांत क्षेत्र के थ्री आर यानी रिड्यूस, रियूज़ और रिसाइकल तथा सर्कुलर इकोनॉमी फोरम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   हमारी संवाददाता ने बताया है कि इसमें 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

मार्च 2, 2025 7:53 अपराह्न

views 19

दिल्ली में आज धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी में मौसम सामान्‍य रहेगा। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री स...

मार्च 2, 2025 7:47 अपराह्न

views 20

दिल्ली के मोतिया खान में आज एक घर में एलपीजी सिलेंडर के विस्‍फोट होने से भीषण आग लग गई

दिल्ली के मोतिया खान में आज एक घर में एलपीजी सिलेंडर के विस्‍फोट होने से भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने चार दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दी और आग पर काबू पा लिया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्‍यु हो गई और आग बुझाने के दौरान 2 दमकल कर्मी घायल हो गए।   अग्निशमन विभाग ...

मार्च 2, 2025 7:46 अपराह्न

views 5

सरकार बजट-सत्र के दौरान सभी विधेयकों पर चर्चा के लिए तैयारः देवेन्‍द्र फणनवीस

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फणनवीस ने कहा है कि सरकार बजट सत्र के दौरान सभी विधेयकों पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को सत्र के दौरान बोलने का अवसर दिया जाएगा।   मुम्बई में आज मीडिया से बातचीत में श्री फण्‍डवीस ने कहा कि सरकार का लक्ष्‍य संतुलित बजट प्रस्‍तुत करना है। राज्‍य विधान...

मार्च 2, 2025 7:34 अपराह्न

views 12

कोयला मंत्रालय, वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी और निवेश अवसरों पर गुजरात के गांधीनगर में कल एक रोड शो आयोजित करेगा

कोयला मंत्रालय, वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी और निवेश अवसरों पर गुजरात के गांधीनगर में कल एक रोड शो आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के कोयला क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाने के लिए उद्योग के हितधारकों, संभावित निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाना है।   यह रोड श...

मार्च 2, 2025 6:37 अपराह्न

views 116

दिल्‍ली में अब भवन निर्माण के लिए पुलिस से अनुमति लेने की आवश्‍यकता नहीं

दिल्‍ली में अब भवन निर्माण के लिए पुलिस से अनुमति लेने की आवश्‍यकता नहीं है। यह आदेश दिल्ली के अपर मुख्य सचिव नवीन कुमार चौधरी ने जारी किया है। इस आदेश में उन्‍होंने कहा कि भवन निर्माण गतिविधियों को दिल्‍ली नगर निगम और अन्य स्थानीय निकाय अपने अधिकार क्षेत्र में विनियमित करते हैं।   दरअसल, यह गल...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला