मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 27, 2024 8:15 पूर्वाह्न

printer

चक्रवात फेंगल: तमिलनाडु के तीन जिलों और पुद्दुचेरी के एक जिले में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने चक्रवात फेंगल से पहले तमिलनाडु के तीन जिलों और पुद्दुचेरी के एक जिले में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के मयिलादुतुरई, नागापट्टिनम और तिरूवरूर जिलों तथा पुद्दुचेरी के कराईकल के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु और पु्द्दुचेरी में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी भी दी गयी है। मौसम विभाग ने बंगाल के दक्षिण-पश्‍चिम खाड़ी पर बने गहरे दबाव के आज चक्रवात फेंगल में बदलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इसके असर से तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के अनेक स्‍थानों पर आज अत्‍यधिक तेज वर्षा और कल बहुत अधिक तेज वर्षा की आशंका है। बृहस्‍पतिवार से शनिवार तक आन्‍ध्र प्रदेश में तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

 

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की सात टीमें तमिलनाडु और पुद्दुचेरी भेजी गई हैं। इन्‍हें कराईकल, तंजावुर, तिरूवरूर, नागापत्तनम और माइलादुतुरई सहित अन्‍य आशंकित जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है