क्षेत्रीय

अप्रैल 20, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 23

मिजोरम में ईस्टर संडे धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

मिजोरम में ईस्टर संडे धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सामूहिक प्रार्थना की जा रही है और बाइबिल के उपदेशों पर आधारित गान हो रहा है। आज सुबह से ही राज्य के गिरजाघरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

अप्रैल 20, 2025 8:42 पूर्वाह्न

views 21

बेंगलुरु में जवाहरलाल नेहरू तारामंडल ने भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण की 50वीं वर्षगांठ मनाई

बेंगलुरु में कल जवाहरलाल नेहरू तारामंडल ने कल भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण की 50वीं वर्षगांठ मनाई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने 19 अप्रैल, 1975 को रूस से अपना पहला उपग्रह प्रक्षेपित किया था। इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए. एस. किरण कुमार ने 50वीं वर्षगांठ पर तारामंडल में स्कूली बच्चो...

अप्रैल 20, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 50

पर्वतारोही कृष्ण ढोकले को महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रतिष्ठित शिव छत्रपति राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

गिरिप्रेमी के प्रसिद्ध पर्वतारोही कृष्ण ढोकले को महाराष्ट्र सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए प्रतिष्ठित शिव छत्रपति राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भूमि-आधारित साहसिक खेलों के क्षेत्र में यह सर्वोच्च राज्य स्तरीय मान्यता पुरस्कार है।, यह पुरस्कार उन्हें कल शाम शिव छत्रपति खेल परिसर, बा...

अप्रैल 20, 2025 12:33 अपराह्न

views 23

मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान से 2 चीते मंदसौर के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में किये जायेंगे स्थानांतरित

मध्यप्रदेश में कुनो राष्ट्रीय उद्यान से दो चीते आज मंदसौर के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित किये जायेंगे। यह निर्णय गर्मी में पानी की उपलब्धता, संगरोध की सुविधा, सुरक्षित बाड़ों और निगरानी प्रणाली का आकलन करने के बाद लिया गया है। कुनो राष्ट्रीय उद्यान में इस समय 26 चीते हैं जबकि इसकी क्...

अप्रैल 19, 2025 8:08 अपराह्न

views 26

अगले पांच वर्षों में राजधानी में स्थित कूडें के पहाड का निपटारा कर दिया जाएगा

दिल्ली के पर्यावरण और खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अगले पांच वर्षों में राजधानी में स्थित कूडें के पहाड का निपटारा कर दिया जाएगा। श्री सिरसा ने कहा कि वर्तमान में करीबन सवा लाख मीट्रिक टन कूडा उठाया जा रहा है, जिसमें वृद्धि की जरूरत है। इसके अतिरिक्‍त पर्यावरण मंत्री ने बताया कि...

अप्रैल 19, 2025 6:57 अपराह्न

views 35

राजधानी दिल्‍ली में जल संकट के समाधान के लिए कल सुबह 10 बजे 1 हजार एक सौ ग्‍यारह जल टैंकर सेवा का शुभारंभ

राजधानी में जल संकट के समाधान के लिए दिल्‍ली की मुख्‍य मंत्री रेखा गुप्‍ता कल सुबह 10 बजे शहर के निरंकारी कॉलोनी स्थित डीडीए ग्राउंड में 1 हजार एक सौ ग्‍यारह जल टैंकर सेवा का शुभारंभ करेंगी।  इस अवसर पर दिल्‍ली के जल मंत्री परवेश साहिब सिंह भी उपस्थित रहेंगे। उन्‍होंने बताया कि इन सभी टैंकरों में जी...

अप्रैल 19, 2025 5:39 अपराह्न

views 45

दिल्‍ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आज वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

दिल्‍ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आज वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान श्री सिंह ने योजना की प्रगति जानने के साथ ही पेंशन में नये नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि र...

अप्रैल 18, 2025 9:43 अपराह्न

views 15

दिल्ली में आज शाम धूल भरी आंधी, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हुई

दिल्ली में आज शाम धूल भरी आंधी, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में इसी तरह की स्थिति रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और ...

अप्रैल 18, 2025 9:36 अपराह्न

views 28

केरल में आज गुड फ्राइडे मनाया गया

केरल में आज गुड फ्राइडे मनाया गया, जो ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ने और माउंट कैल्वरी पर उनकी मृत्यु की याद में मनाया जाता है। इस दिन सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गईं।

अप्रैल 18, 2025 9:33 अपराह्न

views 21

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की सोच के साथ आगे बढ़ते हुए आने वाले दिनों में हरियाणा को मैन्यूफैक्चरिंग-हब बनाया जाए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की सोच के साथ आगे बढ़ते हुए आने वाले दिनों में हरियाणा को मैन्यूफैक्चरिंग-हब बनाया जाएगा।   उन्होंने कहा कि राज्‍य ने पिछले दशक में उद्योग अनुकूल और श्रमिक कल्याण नीतियों के कारण खुद को भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक शक्ति ...