क्षेत्रीय

अप्रैल 28, 2025 7:20 अपराह्न

views 23

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चौबीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज चौबीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से चौदह माओवादियों पर अट्ठाईस लाख पचास हजार रुपए का इनाम था। इन माओवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने समर्पण किया।   इन माओवादियों को सरकार की पुनर्वास योजना के अंतर्गत प्...

अप्रैल 28, 2025 5:42 अपराह्न

views 7

जब लोग एकजुट होंगे, तो आतंकवाद खत्म हो जाएगाः उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि कश्मीर ने आतंकवाद की शुरुआत के बाद पहली बार, पहलगाम हमले के पश्‍चात आतंकवाद के खिलाफ विद्रोह किया है। आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में उन्‍होंने समूचे क्षेत्र में शोक और निंदा की सहज अभिव्यक्ति की प्रशंसा की, जो आतंकवाद के अंत की शुरुआ...

अप्रैल 28, 2025 5:28 अपराह्न

views 15

जम्मू – कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों में स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की

जम्मू - कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों में स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की है। आज जारी आदेश के अनुसार, हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों का समय अब सवेरे आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। नया समय पहली मई से प्रभावी होगा और...

अप्रैल 28, 2025 5:27 अपराह्न

views 28

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा का प्रस्ताव पारित किया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने आज पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में हमले को जघन्य, बर्बर, अमानवीय और कायरतापूर्ण कृत्य बताया गया है। इसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस तरह के आतंकी कृत्य कश्मीरियत के मूल्यों, संविधान के मूल्यों और एकता, शा...

अप्रैल 28, 2025 2:06 अपराह्न

views 25

पंजाब पुलिस ने राज्य में तय की सभी नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए 31 मई तक की समय सीमा

पंजाब पुलिस ने राज्य में सभी नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए 31 मई तक की समय सीमा तय की है। पहली मार्च को शुरू किए गए ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए सभी जिला पुलिस प्रमुखों को समय सीमा पूरी करने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।   &...

अप्रैल 28, 2025 1:42 अपराह्न

views 25

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के नापाक इरादों को हराने के लिए दृढ़ता से लड़ने का लिया गया संकल्प

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर दुख और पीड़ा व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया गया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। प्रस्‍ताव में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और प्रगति में बाधा डालने के नापाक इरादों को हराने के लिए दृढ़ता से लड़ने का संकल्प लिया गया।   &n...

अप्रैल 28, 2025 1:26 अपराह्न

views 21

मध्‍य प्रदेश: भोपाल, इंदौर और मंदसौर में शराब ठेकेदारों के 11 भवनों में तलाशी अभियान चला रहा है प्रर्वतन निदेशालय

प्रर्वतन निदेशालय मध्‍यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और मंदसौर में शराब ठेकेदारों के 11 भवनों में तलाशी अभियान चला रहा है। यह जांच एक प्राथमिकी के बाद की जा रही है जिसमें वर्ष 2015 और 2018 के बीच राजकोषीय चालानों की जालसाजी और हेरफेर के कारण सरकारी राजस्व को 49 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आरोप लग...

अप्रैल 28, 2025 12:32 अपराह्न

views 26

किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा-गैर-राजनीतिक ने केंद्र से कहा- उनकी अगली बैठक में राज्य सरकार को शामिल न किया जाए

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा- गैर-राजनीतिक ने केंद्र से कहा है कि 4 मई को होने वाली उनकी अगली बैठक में राज्य सरकार को शामिल न किया जाए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में दोनों किसान मंचों ने कहा है कि पंजाब सरकार ने उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है और उन...

अप्रैल 28, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम की संभावना: मौसम विभाग

जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पूरे केंद्र शासित प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है।     हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि आज से पहली मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की आशा है और दो मई और तीन मई क...

अप्रैल 28, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 13

जम्‍मू-कश्‍मीर: भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के निकट पाकिस्‍तानी सैन‍िकों की गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया

भारतीय सेना ने कल रात जम्‍मू कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के निकट पाकिस्‍तानी सैन‍िकों की गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्‍तानी चौकियों से बिना उकसावे के नियंत्रण रेखा के निकट कुपवाड़ा और पुंछ क्षेत्रों में गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सैनिकों ने तुरंत माकूल जवाब दिया।