क्षेत्रीय

अप्रैल 3, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 35

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां प्रदान की गईं

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने संसद में बताया कि पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को कुल 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां प्रदान की गई हैं। ये इकाइ दूरदराज के इलाकों में किसानों को आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर रही हैं। आ...

अप्रैल 3, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 15

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पंचायतों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन आवंटित किया

केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग और संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में पंचायतों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन आवंटित किया है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि यह जानकारी लोकसभा में सांसद मंजू शर्मा के प्रश्न के उत्तर में दी गई। जम्मू-कश्मीर में चालू वित्‍त वर्...

अप्रैल 3, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 9

मुंबई पहुंचे चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट

  चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट कल रात मुंबई पहुंचे। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयकुमार रावल ने उनका स्वागत किया। श्री फॉन्‍ट की यह भारत की पहली राजकीय यात्रा है। इससे पहले वे दिल्ली और उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।

अप्रैल 3, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 13

तेलंगाना: श्रीसैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग परियोजना स्‍थल पर बचाव कार्य अगले 10-15 दिनों में पूरा होने की संभावना

    तेलंगाना के राजस्‍व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा है कि श्रीसैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग परियोजना स्‍थल पर बचाव कार्य अगले 10 से 15 दिनों में पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सुरंग-स्‍थल पर बचाव कार्य तेजी से प्रगति पर है। उन्‍होंने कल नागरकुरनूल जिले में दोमलपेंटा गांव के निकट सुरंग...

अप्रैल 3, 2025 8:37 पूर्वाह्न

views 12

माओवादियों ने कथित रूप से सशस्‍त्र संघर्ष रोकने और शांति वार्ता करने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की 

    माओवादियों ने कथित रूप से पत्र के माध्‍यम से सशस्‍त्र संघर्ष पर विराम लगाने का प्रस्ताव दिया है और शांति वार्ता के लिए अपनी इच्‍छा व्‍यक्‍त की है। सूत्रों के अनुसार सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति ने तमिल भाषा में यह पत्र जारी किया है, जिसमें उन्‍होंने केंद्र सरकार से ऑपरेशन कगार को रोकने का अनु...

अप्रैल 3, 2025 8:30 पूर्वाह्न

views 10

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कांचा गाचीबोवली में पेड़ों की कटाई को आज तक के लिए स्‍थगित करने का आदेश दिया

    तेलंगाना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि राज्‍य सरकार कांचा गाचीबोवली में तेलंगाना औद्योगिक अवसंरचना निगम को आवंटित 400 एकड़ भूमि पर पेड़ों की कटाई और अन्‍य कार्यों को आज तक के लिए स्‍थगित करे। यह जमीन हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से सटी है।      इस बीच राज्‍यभर में विद्यार्थि...

अप्रैल 3, 2025 7:15 पूर्वाह्न

views 19

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 1.8 किलोग्राम कोकीन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

  मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने लगभग एक किलो 800 ग्राम कोकीन जब्त की है। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 17 करोड़ 90 लाख रुपये है। इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहली अप्रैल को नैरोबी से मुंबई आ रहा था जिसे तलाशी के दौरान स्‍वापक...

अप्रैल 3, 2025 6:47 पूर्वाह्न

views 8

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित होने पर मुनंबम में लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की

    लोकसभा में कल देर रात वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद कोच्चि के पास मुनंबम में तटवर्ती गांव के लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार के समर्थन में पटाखे जलाते हुए और नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।     ग्रामीणों ने आशा व्‍यक्‍त की कि अब उन्हें अपने घरों से बेदखल नहीं होना पड़ेगा। 600 से अधिक ग्रामीण अपन...

अप्रैल 3, 2025 6:39 पूर्वाह्न

views 11

लोकसभा ने मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन लगाए जाने संबंधी संवैधानिक प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दी

    लोकसभा ने मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन लगाए जाने संबंधी संवैधानिक प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दे दी है। लोकसभा में इस प्रस्‍ताव पर लघु चर्चा हुई जिसमें कांग्रेस के शशि थरूर, समाजवादी पार्टी के लालजी वर्मा, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के अरविंद सावंत, तृणमूल कांग्रेस की सायो‍नी घोष और अन्‍य सांसदों ने भाग लि...

अप्रैल 2, 2025 9:17 अपराह्न

views 35

बिहार में चैती छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की रस्म अदा की गई

बिहार में आज शाम चैती छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की रस्म अदा की गई। चार दिवसीय छठ पूजा, जो सूर्य देव की पूजा है, कल नहाय-खाय के साथ शुरू हुई। खरना में भक्तों ने सबसे पहले सूर्य देव की पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद खीर और पूरी का सेवन किया। छठ पूजा साल में दो बार मनाई जाती है और ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला